भारत के ताबड़तोड़ पलटवार से पाकिस्तान में खलबली, पाक सेना ने कहा: भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में एक सैनिक की मौत, पांच अन्य घायल

Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 13, 2020 5:51 pm IST

इस्लामाबाद, 13 नवंबर (भाषा)। पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर ”भारी गोलीबारी” की जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया और पांच अन्य घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें- उमा भारती बोलीं- मोदी का नाम लेने से मिल जाते हैं वोट, बिहार चुनाव से हुआ स्पष्ट, मध्यप्रदेश में

सेना ने एक बयान में कहा कि 13 नवंबर को भारतीय सैनिकों ने ”नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और तोपों तथा भारी मोर्टारों सहित अंधाधुंध गोलाबारी की।”

ये भी पढ़ें- मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी कांग्रेस, सीएम शिवराज से भेंट कर कमलनाथ बोले- प्रदेश के विकास के लिए साथ

बयान में कहा गया कि गोलाबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया और पांच अन्य घायल हो गए। इसके अलावा चार आम लोगों की भी मौत हुई है तथा 12 अन्य घायल हुए हैं।

इसमें कहा गया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने भी नियंत्रण रेखा से लगी भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

लेखक के बारे में