पाकिस्तानी बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चार आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तानी बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चार आतंकवादियों को मार गिराया

पाकिस्तानी बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चार आतंकवादियों को मार गिराया
Modified Date: November 9, 2023 / 09:59 pm IST
Published Date: November 9, 2023 9:59 pm IST

पेशावर, नौ नवंबर (भाषा) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में अफगानिस्तान की सीमा से सटे अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चार वांछित आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े चार आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना पर प्रांत के टांक जिले में संयुक्त अभियान चलाया गया।

मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ-साथ पुलिस पर हुए विभिन्न हमलों में वांछित थे।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में