गाजा में इजराइली हवाई हमले में फलस्तीनी महिला और बच्ची की मौत: अधिकारी
गाजा में इजराइली हवाई हमले में फलस्तीनी महिला और बच्ची की मौत: अधिकारी
देर अल-बला (गाजा पट्टी), 25 मई (एपी) गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को एक इजराइली हवाई हमले में एक फलस्तीनी महिला और एक छोटी बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कुवैत फील्ड अस्पताल के मुताबिक, यह हमला खान यूनिस के पश्चिमी हिस्से में स्थित मुवासी इलाके में विस्थापित परिवारों के एक तंबू पर हुआ। इसी अस्पताल में शवों और घायलों को लाया गया था। अस्पताल ने बताया कि इस हमले में एक अन्य लड़की भी घायल हुई है।
इजराइली सेना ने कहा कि उसने एक चरमपंथी को निशाना बनाया था, लेकिन इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
अक्टूबर में इजराइल और फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास के बीच दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध को रोकने के लिए हुए संघर्षविराम समझौते के बाद से गाजा में फलस्तीनियों की मौत का यह ताजा मामला है।
हालांकि, अब भीषण लड़ाई थम चुकी है, लेकिन इस कमजोर संघर्षविराम के बीच भी लगभग हर दिन इजराइल की ओर से गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं।
एपी
सुमित सुरेश
सुरेश

Facebook


