दक्षिण सूडान में विमान हादसा, 14 लोगों की मौत

Ads

दक्षिण सूडान में विमान हादसा, 14 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 08:09 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 08:09 PM IST

जूबा, 27 अप्रैल (एपी) दक्षिण सूडान की राजधानी जूबा के बाहरी इलाके में सोमवार को विमानन कंपनी सेसना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 13 यात्रियों और पायलट की मौत हो गई। नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि खराब मौसम और कम दृश्यता होने के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा।

उन्होंने बताया कि विमान में सवार दो लोग केन्या के नागरिक थे, जबकि बाकी 12 दक्षिण सूडान से थे।

एपी पारुल सुरेश

सुरेश