अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र में बोले PM मोदी, यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, कुछ इस सदन में गर्व से बैठे हैं

PM Modi in the joint session of the US Parliament: अपने पूरे इतिहास में, आप दुनिया भर के लोगों को गले लगाते हैं और आपने उन्हें अमेरिकी सपने में समान भागीदार बनाया है। यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, उनमें से कुछ इस कक्ष में गर्व से बैठे हैं और एक मेरे पीछे है।

अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र में बोले PM मोदी, यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, कुछ इस सदन में गर्व से बैठे हैं
Modified Date: June 23, 2023 / 02:26 am IST
Published Date: June 23, 2023 2:26 am IST

PM Modi in the joint session of the US Parliament वाशिंगटन डीसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के दोनों सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका की स्थापना एक समान दृष्टिकोण वाले लोगों से प्रेरित थी। अपने पूरे इतिहास में, आप दुनिया भर के लोगों को गले लगाते हैं और आपने उन्हें अमेरिकी सपने में समान भागीदार बनाया है। यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, उनमें से कुछ इस कक्ष में गर्व से बैठे हैं और एक मेरे पीछे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा हैं। पिछली शताब्दी में जब भारत ने अपनी स्वतंत्रता हासिल की तो इसने कई अन्य देशों को औपनिवेशिक शासन से खुद को मुक्त करने के लिए प्रेरित किया। इस सदी में जब भारत बेंचमार्क स्थापित करेगा और विकास करेगा तो यह कई अन्य देशों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा। हमारा विजन है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज डिजिटल परफोरेंस गोपनीयता की रक्षा करते हुए लोगों के अधिकारों और सम्मान को सशक्त बना रही है। पिछले नौ वर्षों में एक अरब लोगों को उनके बैंक खातों और मोबाइल फोन से जुड़ी एक अद्वितीय डिजिटल बायोमेट्रिक पहचान मिली है। यह डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा हमें वित्तीय सहायता के साथ सेकंड के भीतर नागरिकों तक पहुंचने में मदद कर रहा है। 850 मिलियन लोगों को उनके खातों में सीधा वित्तीय हस्तांतरण प्राप्त होता है। वर्ष में तीन बार एक बटन के क्लिक पर 100 मिलियन से अधिक किसानों को उनके बैंक खातों में सहायता प्राप्त हुई। ऐसे हस्तांतरण का मूल्य 320 बिलियन डॉलर से अधिक रहा है।

भारत में विविधता जीवन जीने का एक स्वाभाविक तरीका है। आज दुनिया, भारत के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहती है। मैं इस सदन में भी वह जिज्ञासा देख सकता हूं। पिछले दशक में भारत में अमेरिकी कांग्रेस के 100 से अधिक सदस्यों का स्वागत करके हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। भारत के विकास, लोकतंत्र और विविधता को हर कोई समझना चाहता है। हर कोई जानना चाहता है कि भारत क्या कर रहा है और कैसे कर रहा है?

इसके पहले मोदी ने कहा कि यूएस संसद को संबोधित करना उनके लिए गर्व की बात है। अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना एक बड़ा सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की 1.4 अरब जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं देख रहा हूं कि आप में से लगभग आधे लोग 2016 में यहां थे। मैं दूसरे आधे हिस्से में पुराने दोस्तों और नए दोस्तों का उत्साह भी देख सकता हूं।

PM Modi in the joint session of the US Parliament पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका के रिश्तों की तुलना एआई से की। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच अब भरोसे की मित्रता है। दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ा है, पिछले 7 साल में बहुत कुछ बदला है। पीएम मोदी अमेरिका में एक रिकॉर्ड बनाने वाले पीएम बन गए हैं। वे भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो दूसरी बार अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के संयुक्त सत्र को संबोधित किया है।

बता दें कि पीएम मोदी तीन दिन के अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं। सबसे पहले वे न्यूयॉर्क पहुंचे, वहां से वॉशिंगटन डीसी आए हैं। पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। उसके बाद साझा बयान जारी किया और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। वे गुरुवार को व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने उनका स्वागत किया। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। उसके बाद साझा बयान जारी किया है। मोदी ने कहा कि भारत, लोकतंत्र से चलता है, वहां किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com