पीएमएल-एन ने पीओके के ‘राष्ट्रपति’ चुनाव के लिए नजीब नकी खान को उम्मीदवार बनाया
पीएमएल-एन ने पीओके के ‘राष्ट्रपति’ चुनाव के लिए नजीब नकी खान को उम्मीदवार बनाया
इस्लामाबाद, 16 सितंबर (भाषा) सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बुधवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के “राष्ट्रपति” चुनाव के लिए डॉ. नजीब नकी खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
यह चुनाव 24 सितंबर को होगा और उसी दिन मतों की गिनती की जाएगी। पंजाब की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “(पीएमएल-एन) अध्यक्ष नवाज शरीफ ने नकी को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है और उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है।”
सुधनोटी जिले के निवासी खान के चुनाव जीतने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पीएमएल-एन को स्पष्ट बहुमत मिला है।
भारत ने हाल में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हुए तथाकथित चुनावों को “पूरी तरह दिखावा” करार दिया था।
भारत ने कहा था कि इस तरह की “खोखली” कवायदें क्षेत्र की जमीनी हकीकत को छिपा नहीं सकतीं।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


