श्रीलंकाः अदालत ने विपक्ष के नेता नमल राजपक्षे की न्यायिक हिरासत 23 सितंबर तक बढ़ाई

श्रीलंकाः अदालत ने विपक्ष के नेता नमल राजपक्षे की न्यायिक हिरासत 23 सितंबर तक बढ़ाई

श्रीलंकाः अदालत ने विपक्ष के नेता नमल राजपक्षे की न्यायिक हिरासत 23 सितंबर तक बढ़ाई
Modified Date: September 16, 2026 / 04:27 pm IST
Published Date: September 16, 2026 4:27 pm IST

कोलंबो, 16 सितंबर (भाषा) श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे नमल राजपक्षे की बुधवार को धन शोधन के एक मामले में न्यायिक हिरासत 23 सितंबर तक बढ़ाने आदेश दिया।

नमल को बुधवार को इस मामले में कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

यह मामला नमल के पिता के राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान श्रीलंकाई एयरलाइन के लिए एयरबस विमानों की खरीद से जुड़े आठ लाख अमेरिकी डॉलर के कथित भ्रष्टाचार की जांच से संबंधित है।

नमल संसद में विपक्षी दल श्रीलंका पोदुजना पेरामुना का नेतृत्व करते हैं। चार सितंबर को नमल की गिरफ्तारी और उसके बाद कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी के बाद उन्हें पहले इस मामले में 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

हालांकि, बुधवार को अदालत ने नमल की न्यायिक हिरासत 23 सितंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में