उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में उग्रवादियों के हमले में पुलिसकर्मी और सीमा शुल्क अधिकारी की मौत

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में उग्रवादियों के हमले में पुलिसकर्मी और सीमा शुल्क अधिकारी की मौत

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में उग्रवादियों के हमले में पुलिसकर्मी और सीमा शुल्क अधिकारी की मौत
Modified Date: February 18, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: February 18, 2026 4:24 pm IST

पेशावर, 18 फरवरी (भाषा) उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में बुधवार को उग्रवादियों ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपेक) पर स्थित एक पुलिस थाना व सीमा शुल्क विभाग के कार्यालय पर हमला किया। इस हमले में दो सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने डेरा इस्माइल खान जिले में सीपेक मार्ग पर संचालित यात्री बसों पर भी गोलीबारी की तथा हमले के दौरान सीमा शुल्क विभाग के एक वाहन को आग लगा दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उग्रवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे इलाके में यारिक पुलिस थाना और पास में स्थित सीमा शुल्क कार्यालय पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।

इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद बिलाल और सीमा शुल्क के अधिकारी इसरार खान की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला मुख्यालय के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर वहां से भाग गए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में