युद्धविराम समझौते के बाद ईरान में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के प्रति आक्रोश जताया

Ads

युद्धविराम समझौते के बाद ईरान में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के प्रति आक्रोश जताया

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 08:13 AM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 08:13 AM IST

तेहरान, आठ अप्रैल (एपी) युद्धविराम की घोषणा के बाद बुधवार की सुबह ईरान की राजधानी की सड़कों पर सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों ने ‘‘अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद, समझौता करने वाले मुर्दाबाद!’’ के नारे लगाए।

आयोजकों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की लेकिन वे लगातार नारे लगाते रहे।

उन्होंने सड़क पर अमेरिकी और इजराइल के झंडे भी जलाए।

यह ईरान में कट्टरपंथियों के निरंतर गुस्से को दर्शाता है। कई लोगों का मानना है कि कट्टरपंथी अमेरिका के खिलाफ विनाशकारी युद्ध की तैयारी में जुटे थे।

एपी सुरभि जोहेब

जोहेब