Mid Day Meal cook Salary Hike In UP: रसोइयों के मानदेय में वृद्धि…5 लाख रुपए तक कैशलेस की सुविधा, योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले दी एक साथ चार बड़ी सौगात

Ads

Mid Day Meal cook Salary Hike In UP: रसोइयों के मानदेय में वृद्धि...5 लाख रुपए तक कैशलेश की सुविधा, योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले दी एक साथ चार बड़ी सौगात

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 01:13 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 01:29 PM IST

Mid Day Meal cook Salary Hike In UP: रसोइयों के मानदेय में वृद्धि...5 लाख रुपए तक कैशलेश की सुविधा, योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले दी एक साथ चार बड़ी सौगात / Image: CMO UP

HIGHLIGHTS
  • रक्षाबंधन से पहले बड़ी सौगात
  • रसोइयों का मानदेय ₹3,000 प्रति माह करने की घोषणा
  • रसोइयों को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

लखनऊ: Mid Day Meal cook Salary Hike In UP रक्षाबंधन से पहले देश और राज्य की सरकार सौगातों का पिटारा खोल रही है। जहां एक ओर कई राज्यों में महिलाओं के लिए बस सेवा को फ्री कर​ दिया गया है तो वहीं, कई राज्यों में महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रसोइयों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है। सीएम योगी ने रक्षाबंधन से पहले रसोइयों को एक साथ चार-चार सौगात दी है। इस बात की घोषणा खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी है।

रसोइयों के मानदेय में वृद्धि

Mid Day Meal cook Salary Hike In UP दरअसल राजधानी लखनऊ में आज कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस असवर पर सीएम योगी आदित्याथ ने रसोइयों के लिए सौगातों का पिटारा खोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मानदेय में वृद्धि किए जाने, 2 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता, 5 लाख रुपए कैशलेश चिकित्सा और ड्रेस के लिए 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए भुगतान करने का फैसला किया है।

3.53 लाख रसोइयों को 4 बड़ी सौगात

सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ”आज अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है कि रक्षाबंधन के ठीक पहले हम प्रदेशभर की 3.53 लाख से अधिक रसोइयों के लिए चार नई योजनाएं घोषित कर रहे हैं। पहले रसोइयों को मात्र ₹1,000 मानदेय मिलता था। हमने इसे बढ़ाकर ₹2,000 किया और आज उसे बढ़ाकर ₹3,000 किया जा रहा है। इसके लिए मैं प्रदेश के सभी मिड-डे मील रसोइयों को बधाई देता हूं।”

 

पूरा मानदेय बैंक खाते में जाएगा

उन्होंने आगे कहा कि ”अभी तक रसोइयों के लिए कोई सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं थी। अब आपका पूरा मानदेय बैंक खाते में जाएगा। साथ ही, अगर कोई दुर्घटना होती है, कोई विकलांगता का शिकार हो जाता है, तो उस परिवार को बैंक तत्काल ₹2 लाख की सहायता उपलब्ध कराएगा।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये घोषणाएं ऐसे समय में की है, जब आगामी दिनों में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। त्योहार से पहले रसोइयों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। बता दें कि रसोइया संघ लंबे समय से इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और आज आखिरकार सीएम योगी आदित्यनाथ उनको सौगात दे दी है।

ये भी पढ़ें

यूपी के रसोइयों का मानदेय कितना बढ़ाया गया है?

रसोइयों का मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह करने की घोषणा की गई है।

यूपी में कितने रसोइयों को इन घोषणाओं का लाभ मिलेगा?

सरकार के अनुसार प्रदेश के 3.53 लाख से अधिक मिड-डे मील रसोइयों को इसका लाभ मिलेगा।

दुर्घटना की स्थिति में रसोइयों को कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?

दुर्घटना या दिव्यांगता की स्थिति में परिवार को ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।

रसोइयों को कैशलेस इलाज की कितनी सुविधा मिलेगी?

रसोइयों के लिए ₹5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की गई है।

रसोइयों को ड्रेस के लिए कितने रुपये मिलेंगे?

ड्रेस के लिए भुगतान ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 करने का ऐलान किया गया है।