पुतिन ने पेजेश्कियन से फोन पर बात की, पश्चिम एशिया में शीघ्र तनाव कम करने का आह्वान किया
पुतिन ने पेजेश्कियन से फोन पर बात की, पश्चिम एशिया में शीघ्र तनाव कम करने का आह्वान किया
मास्को, 10 मार्च (भाषा) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ईरान के अपने समकक्ष मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया में तनाव को जल्द से जल्द कम करने का आह्वान किया। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने यह जानकारी दी।
यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब अमेरिका, इजराइल संयुक्त रूप से ईरान पर हमले कर रहे हैं। ईरान खाड़ी देशों पर जवाबी हमले कर रहा है।
‘क्रेमलिन’ ने बताया, “रूसी राष्ट्रपति ने संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने और राजनीतिक माध्यम से इसका समाधान करने के अपने सैद्धांतिक रुख की पुष्टि की। पेजेश्कियन ने रूस को उसके समर्थन, विशेष रूप से ईरान को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।”
पुतिन और पेजेश्कियन के बीच इस सप्ताह दूसरी बार फोन बातचीत हुई। रूस पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संकट को कम करने के लिए सभी पक्षों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहा है।
मंगलवार को इससे पहले, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ हालात पर चर्चा की।
भाषा आशीष प्रशांत
प्रशांत

Facebook


