Qatar Airways India Flights: मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! इस जगह फंसी भारतीय टीम… अब दूतावास ने दी बड़ी अपडेट

Ads

Qatar Airways India Flights: मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! इस जगह फंसी भारतीय टीम... अब दूतावास ने दी बड़ी अपडेट

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 06:46 AM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 07:06 AM IST

Qatar Airways India Flights/Image Source: symbolic

HIGHLIGHTS
  • कतर में फंसे भारतीयों को राहत
  • 1000 लोग सुरक्षित भारत लौटे
  • एयरलाइंस ने निभाई अहम भूमिका

दोहा: Qatar Airways India Flights:  पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर में फंसे लगभग 1,000 भारतीय नागरिकों को मंगलवार को नयी दिल्ली, मुंबई और कोच्चि लाया गया। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों और आपातकालीन मामलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कतर एयरवेज के साथ समन्वय किया। दूतावास की तरफ से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी गयी।

कतर से भारत लौटे करीब 1000 भारतीय (Indians Evacuated from Qatar News)

Qatar Airways India Flights:  दूतावास ने कहा, “10 मार्च को कतर एयरवेज की उड़ानों से लगभग 1,000 भारतीय यात्री नयी दिल्ली, मुंबई और कोच्चि गए।” दूतावास ने “मानवीय आधार पर मामलों को प्राथमिकता देने” के लिए एयरलाइन को धन्यवाद दिया। इसमें यह भी बताया गया कि कतर एयरवेज की एक उड़ान बुधवार को नयी दिल्ली के लिए निर्धारित है।

दूतावास ने कहा कि वह 96 घंटे की वैधता वाले अस्थायी पारगमन वीजा पर सलवा सीमा के रास्ते सऊदी अरब जाने वाले भारतीय नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाना जारी रखे हुए है। दूतावास ने बताया, “कतर में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम सऊदी अरब से उड़ान भरकर भारत पहुंच गयी है।”

यह भी पढ़ें

"Indians Evacuated from Qatar News" क्या है?

"Indians Evacuated from Qatar News" के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर में फंसे करीब 1,000 भारतीय नागरिकों को कतर एयरवेज की उड़ानों के जरिए भारत लाया गया।

"Qatar Airways India Evacuation Flights" किन शहरों के लिए थीं?

"Qatar Airways India Evacuation Flights" के तहत यात्रियों को नई दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए उड़ानों से भारत पहुंचाया गया।

Salwa Border Transit Visa for Indians" क्या है?

"Salwa Border Transit Visa for Indians" के तहत भारतीय नागरिकों को 96 घंटे की अस्थायी पारगमन वीजा सुविधा देकर सऊदी अरब के रास्ते यात्रा करने में मदद की जा रही है।