ड्रोन हमले के बाद रास तानूरा रिफाइनरी अस्थायी रूप से बंद : सऊदी अरब का सरकारी टीवी
ड्रोन हमले के बाद रास तानूरा रिफाइनरी अस्थायी रूप से बंद : सऊदी अरब का सरकारी टीवी
दुबई, दो मार्च (एपी) सऊदी अरब की सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनी अरामको ने ईरानी ड्रोन हमलों के बाद सोमवार को दम्माम के समीप अपनी रास तानूरा तेल रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।
सऊदी अरब के सरकारी टेलीविजन ने एक ‘‘आधिकारिक सूत्र’’ का हवाला देते हुए इस फैसले की जानकारी दी। इसमें यह भी बताया गया कि हमले से कोई हताहत नहीं हुआ और यह फैसला एहतियाती तौर पर लिया गया है।
इस रिफाइनरी की प्रतिदिन पांच लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल के प्रसंस्करण की क्षमता है।
एपी गोला दिलीप
दिलीप

Facebook


