विद्रोहियों ने देश के उत्तरी क्षेत्र में मुख्य शहरों को निशाना बनायाःमाली सरकार

विद्रोहियों ने देश के उत्तरी क्षेत्र में मुख्य शहरों को निशाना बनायाःमाली सरकार

विद्रोहियों ने देश के उत्तरी क्षेत्र में मुख्य शहरों को निशाना बनायाःमाली सरकार
Modified Date: July 4, 2026 / 05:44 pm IST
Published Date: July 4, 2026 5:44 pm IST

बामाको (माली), चार जुलाई (एपी) गाओ और सेवारे जैसे बड़े शहरों समेत देश के उत्तरी हिस्से में कई शहरों को विद्रोहियों ने निशाना बनाते हुए हमले किए। माली की सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सेना का यह बयान तब आया जब माली में एक विद्रोही समूह ने उत्तरी शहर पर कब्जा करने के लिए नए हमले की घोषणा की। अजावद लिबरेशन फ्रंट (एफएलए) के प्रवक्ता मोहम्मद एल्माउलूद रमदाने ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि समूह ने एनेफिस शहर को निशाना बनाया।

माली पहले भी अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े आतंकियों के विद्रोह का सामना कर चुका है। देश के उत्तरी हिस्से में अलगाववादी विद्रोह भी हुआ है।

एपी

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में