चीन के चंद्रयान चेंग-4 के लैंडर, रोवर को सौर ऊर्जा के अभाव के चलते सुसुप्त अवस्था में डाला गया

चीन के चंद्रयान चेंग-4 के लैंडर, रोवर को सौर ऊर्जा के अभाव के चलते सुसुप्त अवस्था में डाला गया

चीन के चंद्रयान चेंग-4 के लैंडर, रोवर को सौर ऊर्जा के अभाव के चलते सुसुप्त अवस्था में डाला गया
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: February 20, 2021 1:29 pm IST

बीजिंग, 20 फरवरी (भाषा) चीन के चंद्रयान चेंग-4 के लैंडर और रोवर को सौर ऊर्जा के अभाव के चलते सुसुप्त अवस्था में डाल दिया गया है। शनिवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक चेंग-4 के रोवर ने तीन जनवरी 2019 को इतिहास रच दिया था, जब वह चंद्रमा के दूरदराज के हिस्से में उतरा था और पृथ्वी के उपग्रह के अब तक अनदेखे रहे क्षेत्र की करीब से ली गई तस्वीरें धरती पर भेजी थी।

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के चंद्रमा अन्वेषण एवं अंतरिक्ष कार्यक्रम केंद्र के मुताबिक लैंडर और रोवर, युतु-2 (जेड रैबिट-2) को शुक्रवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक सुसुप्त अवस्था में डाल दिया गया।

खबर में कहा गया है, ‘‘ चंद्रमा पर सौर ऊर्जा के अभाव के चलते रात्रि के दौरान इसे सुसुप्त अवस्था में डाल दिया गया है। पृथ्वी के 14 दिन के बराबर चंद्रमा पर एक दिन और इतनी ही अवधि के बराबर एक रात होती है। ’’

भाषा

सुभाष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में