पाकिस्तान में घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत
पाकिस्तान में घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत
पेशावर, 16 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बृहस्पतिवार को एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें चार नाबालिगों समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने यह जानकारी दी।
बचाव कर्मियों ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा पेशावर के तहकल पायन इलाके में हुआ।
बचाव कर्मियों के अनुसार, आग एक रिहायशी घर में लगी और तेजी से फैल गई, जिससे घर के अंदर मौजूद लोग उसमें फंस गए।
आग पर काबू पाने के बाद बचाव दल ने तलाशी अभियान चलाया और घर के एक कमरे से सभी छह लोगों के शव बरामद किए।
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि आग घर के उस हिस्से में लगी, जहां फर्नीचर, फोम का सामान और अन्य घरेलू वस्तुएं रखी थीं। इससे आग और घना धुआं तेजी से पूरे मकान में फैल गया।
बचाव कर्मियों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि घने धुएं से दम घुटने और आग से पैदा हुई भीषण गर्मी के कारण पीड़ितों की मौत हुई।
आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि फोरेंसिक विशेषज्ञ और अन्य संबंधित एजेंसियां घटना की सही परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सबूत जुटा रही हैं।
बचाव कर्मियों ने मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सिराज, उनकी 40 वर्षीय पत्नी और उनके चार बच्चों के रूप में की।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


