जॉर्डन की सेना ने ईरान की ओर से दागी गयी मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया

जॉर्डन की सेना ने ईरान की ओर से दागी गयी मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया

जॉर्डन की सेना ने ईरान की ओर से दागी गयी मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया
Modified Date: July 16, 2026 / 09:46 am IST
Published Date: July 16, 2026 9:46 am IST

दुबई, 16 जुलाई (एपी) जॉर्डन की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने देश को निशाना बनाकर ईरान की ओर से दागी गई आठ मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।

सेना ने यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी ‘पेट्रा’ के माध्यम से दी।

वहीं, अमेरिका ने ईरान पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं तथा देश के उत्तरी इलाकों में भी कई ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेना ने एक ऐसे जहाज पर भी कार्रवाई की, जिस पर ईरान पर लगायी गयी उसकी नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप है।

इसके जवाब में ईरान ने बृहस्पतिवार तड़के बहरीन और कुवैत पर भी मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए।

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच लगातार हो रहे जवाबी हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर फिर बढ़ते तनाव ने ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते को लगभग निष्प्रभावी कर दिया है। इस कदम से पूरे क्षेत्र के एक बार फिर व्यापक युद्ध की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी हमलों में अब तक 35 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

एपी गोला प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में