नेपाल चुनावों में आरएसपी को 182 सीट मिली, बालेंद्र बनेंगे नए प्रधानमंत्री

नेपाल चुनावों में आरएसपी को 182 सीट मिली, बालेंद्र बनेंगे नए प्रधानमंत्री

नेपाल चुनावों में आरएसपी को 182 सीट मिली, बालेंद्र बनेंगे नए प्रधानमंत्री
Modified Date: March 13, 2026 / 12:54 am IST
Published Date: March 13, 2026 12:54 am IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 12 मार्च (भाषा) नेपाल के संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) को कुल 182 सीट पर जीत हासिल हुई है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत सीट आवंटन के बाद दी।

शीर्ष चुनाव निकाय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (पीआर) के तहत आरएसपी को सबसे अधिक 57 सीट मिलीं। पार्टी ने प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से 125 सीट हासिल कीं।

नेपाल में प्रतिनिधि सभा में कुल 275 सीट हैं। इनमें से 165 सदस्य फर्स्ट पास्ट द पोस्ट (एफपीटीपी) या प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के माध्यम से चुने जाते हैं, जबकि 110 सदस्य पीआर के माध्यम से चुने जाते हैं।

275 सदस्यीय सदन में 138 से अधिक सीट हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के बाद आरएसपी अब संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत नयी सरकार बनाने की स्थिति में है।

पार्टी ने पहले ही काठमांडू के पूर्व महापौर बालेंद्र शाह ‘बालेन’ को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

रैपर से राजनेता बने 35 वर्षीय बालेंद्र मधेसी समुदाय से आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे, साथ ही नेपाल के अब तक के सबसे युवा निर्वाचित प्रधानमंत्री भी होंगे।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में