ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने संबधी प्रस्ताव स्वीकार नहीं: रुबियो
ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने संबधी प्रस्ताव स्वीकार नहीं: रुबियो
वाशिंगटन, 28 अप्रैल (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान का, सख्त शर्तों के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने संबधी कथित प्रस्ताव अमेरिका या किसी भी अन्य देश के लिए स्वीकार्य नहीं है।
रुबियो ने ‘फॉक्स न्यूज’ को सोमवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि इस रणनीतिक जलमार्ग को लेकर ईरान का नजरिया दुनिया के बाकी देशों से पूरी तरह अलग है।
रुबियो ने कहा, ‘जलडमरूमध्य खोलने से उनका (ईरान का) तात्पर्य यह है कि जब तक आप ईरान के साथ समन्वय करते हैं और उनकी अनुमति लेते हैं, तब तक मार्ग खुला है, अन्यथा वे आपको उड़ा देंगे और आपको उन्हें भुगतान करना होगा।’
उन्होंने कहा, “यह जलडमरूमध्य खोलना नहीं है। यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग हैं। वे ऐसी व्यवस्था को सामान्य नहीं बना सकते और न ही हम ऐसी व्यवस्था बर्दाश्त कर सकते हैं, जिसमें ईरानी यह तय करें कि जलमार्गों का उपयोग कौन करेगा।”
एपी
प्रचेता मनीषा
मनीषा

Facebook


