रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग में जर्मन वाणिज्य दूतावास बंद करने की घोषणा की

रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग में जर्मन वाणिज्य दूतावास बंद करने की घोषणा की

रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग में जर्मन वाणिज्य दूतावास बंद करने की घोषणा की
Modified Date: September 7, 2026 / 09:33 pm IST
Published Date: September 7, 2026 9:33 pm IST

मॉस्को, सात सितंबर (एपी) रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग में जर्मन वाणिज्य दूतावास को बंद करने की घोषणा की। यह जवाबी कार्रवाई दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाती है

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि जर्मन वाणिज्य दूतावास को अपना कामकाज बंद करना होगा और उसके कर्मचारियों को 18 सितंबर तक रूस छोड़ना होगा।

मंत्रालय ने देश में जर्मन सांस्कृतिक केंद्रों को बंद करने के पहले घोषित फैसले को दोहराया और कहा कि उनके कर्मचारियों को रविवार तक हर हाल में देश छोड़ देना चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि ये कदम जर्मनी के उस फ़ैसले के जवाब में उठाए गए हैं, जिसके तहत बुधवार को बॉन में रूसी वाणिज्य दूतावास और जर्मनी की राजधानी बर्लिन में रूसी हाउस सांस्कृतिक केंद्र को बंद कर दिया गया था।

भाषा नेत्रपाल सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में