‘रूसी सैनिक यूक्रेन की महिलाओं को भेज रहे Dirty Messages, बुलाते हैं मिलने के लिए’ महिला ने किया दावा
'रूसी सैनिक यूक्रेन की महिलाओं को भेज रहे Dirty Messages! Russia Ukraine Crisis Russian Army Sends Dirty Messages to Ukraine Lady
नई दिल्ली: Russian Army Sends Dirty Messages रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ चुका है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी सहित कई शहरों में हमले किए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के युद्ध में अब तक यूक्रेन के 40 से अधिक जवानों की मौत हो चुकी है। तो वहीं दूसरी ओर यूक्रेन की एक महिला ने चौकाने वाले दावे किए हैं। दरअसल महिला का आरोप है कि रूसी सैनिक यूक्रेन की महिलाओं को अश्लील मैसेज भेज रहे हैं और मिलने बुला रहे हैं।
Read More: अब तक 40 यूक्रेनी सैनिकों की मौत, शहरों में दागे गए क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें
Russian Army Sends Dirty Messages ‘द सन’ की खबर के मुताबिक रूसी सैनिक यूक्रेन के Kharkiv शहर से केवल 20 मील दूर हैं और वो वहां से महिलाओं को Tinder पर इस तरह के संदेश भेज रहे हैं। बहुत सारे रूसी सैनिकों ने डेटिंग साइट टिंडर पर प्रोफाइल बनाकर अश्लील संदेशों के साथ रूसी महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। वो उन्हें बहुत सारी तस्वीरों के जरिए लुभाने में लगे हैं। रूसी सैनिकों की इस हरकत से यूक्रेन की महिलाएं काफी परेशान हैं।
रूसी सैनिक यूक्रेन के Kharkiv शहर से केवल 20 मील दूर इस बारे में बात करते हुए डासा नाम की महिला ने कहा कि मैं यूक्रेन के Kharkiv में रहती हूं। रूसी सैनिकों की इस हरकत से तंग आकर उसने अपनी लोकेशन को भी बदल दिया है लेकिन इसके बाद भी रूसी सैनिकों का संदेश भेजना बंद नहीं हुआ है। वो मानसिक रूप से इस बात से बहुत ज्यादा परेशान है। उसने इस बारे में स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। गौरतलब है कि रूसी सैनिक यूक्रेन के Kharkiv शहर से केवल 20 मील दूर हैं।

वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार का कहना है कि अब तक 40 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए और कई दर्जन घायल हुए। यूक्रेन पर हमले के बाद लिथुआनिया में आपातकाल लागू करेगा, लिथुआनिया के राष्ट्रपति ने इस बात का ऐलान किया। यूक्रेन ने रूस के साथ अपने राजनयिक संबंधों को तोड़ दिया है। राष्ट्रपति विलोडेमीर जेलेंस्की ने इसका ऐलान किया।
रूस ने बेलारूस में सैन्य अभ्यास के लिए 30 हजार सैनिकों को तैनात किया था। उसी दौरान ऐसा लगने लगा था कि रूस बेलारूस की तरफ से भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि यूक्रेन की राजधानी कीव बेलारूस से 75 किमी दूर ही मौजूद है। माना जा रहा है कि रूस का इरादा कीव को अलग-थलग करना है, ताकि राजधानी का बाकी के देश से संपर्क टूट जाए।

Facebook


