रूस के राष्ट्रपति पुतिन वियतनाम पहुंचे

रूस के राष्ट्रपति पुतिन वियतनाम पहुंचे

रूस के राष्ट्रपति पुतिन वियतनाम पहुंचे
Modified Date: June 20, 2024 / 12:36 am IST
Published Date: June 20, 2024 12:36 am IST

सियोल, 19 जून (एपी) उत्तर कोरिया की यात्रा के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वियतनाम पहुंचे।

रूसी समाचार एजेंसी ‘रिया-नोवोस्ती’ के अनुसार पुतिन अपने पुराने साझेदार के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए राजकीय यात्रा पर आए हैं।

पुतिन की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन में युद्ध के कारण रूस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ने का सामना करना पड़ रहा है।

पुतिन 24 साल में उत्तर कोरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद दक्षिण-पूर्व एशियाई देश वियतनाम पहुंचे।

पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके अनुसार अगर दोनों में से कोई भी देश आक्रमण का सामना करता है, तो वे एक-दूसरे की सहायता करेंगे। यह एक रणनीतिक समझौता है जो ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते गतिरोध का सामना कर रहे हैं।

एपी आशीष सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में