Saudi Arabia Iran Drone Attack News: अब होगा सबसे बड़ा नुकसान… ड्रोन हमले के बाद ईरान को सऊदी अरब की खुली चेतावनी, दुनिया पर मंडराया रहा ‘थर्ड वर्ल्ड वॉर’ का खतरा?

Saudi Arabia Iran Drone Attack News: अब होगा सबसे बड़ा नुकसान... ड्रोन हमले के बाद ईरान को सऊदी अरब की खुली चेतावनी, दुनिया पर मंडराया रहा 'थर्ड वर्ल्ड वॉर' का खतरा?

Saudi Arabia Iran Drone Attack News: अब होगा सबसे बड़ा नुकसान… ड्रोन हमले के बाद ईरान को सऊदी अरब की खुली चेतावनी, दुनिया पर मंडराया रहा ‘थर्ड वर्ल्ड वॉर’ का खतरा?

Saudi Arabia Iran Drone Attack News/Image Source: ANI

Modified Date: March 9, 2026 / 10:00 am IST
Published Date: March 9, 2026 9:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव!
  • सऊदी अरब ने ईरान को दी सख्त धमकी
  • मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा?

दुबई: Saudi Arabia Iran Drone Attack News:  सऊदी अरब ने सोमवार को ईरान को आगाह किया कि अगर वह अरब देशों पर हमले करता रहा तो उसे अब तक का ‘‘सबसे बड़ा नुकसान’’ उठाना पड़ेगा। सऊदी अरब का यह बयान उस नए ड्रोन हमले के बाद आया, जिसमें जाहिर तौर पर उसके बड़े शायबा तेल क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इसने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन द्वारा शनिवार को दिये गये इस बयान को भी खारिज कर दिया कि ईरान ने खाड़ी अरब देशों पर अपने हमले रोक दिए हैं।

ईरान को सऊदी अरब की खुली चेतावनी! (Iran Saudi Arabia Tension)

Saudi Arabia Iran Drone Attack News:  सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “देश इस बात की पुष्टि करता है कि ईरानी पक्ष ने इस बयान पर अमल नहीं किया, न तो राष्ट्रपति के भाषण के दौरान और न ही उसके बाद। ईरान ने बिना किसी ठोस वजह के अपना आक्रमण जारी रखा है।” बयान में कहा गया कि ईरानी हमले का मतलब है, “तनाव में और वृद्धि, जिसका वर्तमान और भविष्य में संबंधों पर गंभीर असर पड़ेगा।”

भारत ने सऊदी अरब में अपने नागरिकों को मदद का आश्वासन दिया (Saudi Arabia Iran Conflict)

Saudi Arabia Iran Drone Attack News:  सऊदी अरब में भारत के राजदूत सुहेल एजाज खान ने रविवार को भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल माध्यम से बातचीत की और ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों के बाद उन्हें सहायता का आश्वासन दिया। खान के साथ मिशन के उप प्रमुख अबू मथेन जॉर्ज और काउंसलर (सामुदायिक कल्याण) वाई साबिर भी थे। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट के अनुसार, राजदूत ने समुदाय को आश्वासन दिया कि दूतावास जरूरतमंद भारतीय नागरिकों को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।

खान ने समुदाय के प्रतिनिधियों को दूतावास की हालिया पहल के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए 24 घंटे चालू रहने वाले नियंत्रण कक्ष की स्थापना शामिल है। समुदाय के प्रतिनिधियों ने दूतावास की पहल और सहयोग की सराहना की। भारतीय मिशन ने सऊदी अरब में रविवार को अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया कि वे सतर्क रहें और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें। उनसे यह भी कहा गया है कि वे स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सलाह का सावधानीपूर्वक अनुसरण करें। यह परामर्श अमेरिका और ईरान के बीच टकराव के मद्देनजर जारी किया गया है। परामर्श में कहा गया है कि कई विमानन कंपनियां रियाद, जेद्दा, दम्माम और भारतीय शहरों के बीच उड़ानें संचालित कर रही हैं। भारत और सऊदी अरब की विमानन कंपनियों ने जेद्दा और मदीना में अपनी सामान्य उड़ानें फिर शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।