रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले: सऊदी अरब

रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले: सऊदी अरब

रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले: सऊदी अरब
Modified Date: March 3, 2026 / 08:12 am IST
Published Date: March 3, 2026 8:12 am IST

दुबई, तीन मार्च (एपी) इजराइल और अमेरिका द्वारा हमले तेज करने के बाद ईरान व उसके सहयोगियों ने पलटवार करते हुए इजराइल को तथा कतर में ऊर्जा संयंत्रों तथा सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास सहित खाड़ी देशों के अंदरूनी इलाकों को निशाना बनाया।

सऊदी अरब ने मंगलवार सुबह बताया कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमले किए गए, जिससे वहां आग लग गई। हालांकि आग ज्यादा विकराल नहीं थी और सीमित नुकसान हुआ।

अभी इस बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सोमवार को कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर पर भी हमला हुआ था।

हमलों की तीव्रता, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और हालात को स्थिर करने की कोई स्पष्ट योजना न होने से इस संघर्ष के लंबा खिंचने की आशंका है, जिसके व्यापक परिणाम हो सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि यह जंग शायद कई हफ्तों तक चल सकती है।

पश्चिम एशिया में सुरक्षित माने जाने वाले शहर दुबई पर भी हमले हुए, दुनिया भर में लाखों हवाई यात्री फंसे हैं, ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं और अमेरिका के सहयोगी देशों ने ईरानी मिसाइल व ड्रोन हमलों को रोकने में मदद का वादा किया है।

एपी खारी गोला

गोला


लेखक के बारे में