युद्ध शुरू होने के समय सऊदी अरब के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में था: पाकिस्तान के विदेश मंत्री

युद्ध शुरू होने के समय सऊदी अरब के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में था: पाकिस्तान के विदेश मंत्री

युद्ध शुरू होने के समय सऊदी अरब के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में था: पाकिस्तान के विदेश मंत्री
Modified Date: March 3, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: March 3, 2026 7:33 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, तीन मार्च (भाषा) पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने मंगलवार को कहा कि युद्ध शुरू होने के समय वह सऊदी अरब और ईरान के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में थे।

डार ने इस्लामाबाद में मीडिया को बताया कि जब संघर्ष शुरू हुआ, उस वक्त वह इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में भाग लेने के लिए सऊदी अरब में थे तथा उन्होंने सऊदी अरब और ईरान के विदेश मंत्रियों से संपर्क किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने ईरानी समकक्ष को बताया कि सऊदी अरब के साथ हमारा पारस्परिक रक्षा समझौता है। उन्होंने मुझसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि सऊदी अरब की धरती का इस्तेमाल हमारे खिलाफ न किया जाए।’’

डार ने कहा कि इस बातचीत के बाद, ‘‘सऊदी अरब पर युद्ध का प्रभाव न के बराबर रहा है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान युद्ध को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

डार ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से उन्होंने तुर्की, बांग्लादेश, फलस्तीन, ईरान, उज्बेकिस्तान, सऊदी अरब, कतर, ओमान, इराक, बहरीन और अजरबैजान के विदेश मंत्रियों, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपप्रधानमंत्री और यूरोपीय संघ (ईयू) के उपाध्यक्ष से फोन पर बातचीत की है।

डार ने यूएई में मिसाइल हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत होने की भी पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि अब तक ईरान से 792 लोग लौट चुके हैं।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में