नेपाल में मिनीबस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक भारतीय समेत सात लोगों की मौत

नेपाल में मिनीबस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक भारतीय समेत सात लोगों की मौत

नेपाल में मिनीबस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक भारतीय समेत सात लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: September 23, 2022 4:23 pm IST

काठमांडू, 23 सितंबर (भाषा) नेपाल के बागमती प्रांत में एक मिनीबस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 25 वर्षीय एक भारतीय समेत सात यात्रियों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को बागमती में मकवानपुर जिले के जूरिखेत में एक मोड़ पर यह मिनीबस पलट गयी जो काठमांडू से बीरगंज जा रही थी।

राइजिंग नेपाल अखबार ने अखबार ने खबर दी है कि बिहार के मोतिहारी के शरण नारायण शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। अखबार के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों में से छह की शिनाख्त हो गयी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक की भीमफेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान जान चली गयी।’’

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में