कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित: कुवैत रक्षा मंत्रालय

कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित: कुवैत रक्षा मंत्रालय

कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित: कुवैत रक्षा मंत्रालय
Modified Date: March 2, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: March 2, 2026 1:43 pm IST

दुबई, दो मार्च (एपी) कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को देश में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए, लेकिन सभी पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए।

मंत्रालय ने दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया, लेकिन कहा कि ये दुर्घटनाएं ईरान द्वारा कुवैत को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों के दौरान हुईं।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार पायलटों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान ने इस मामले पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

एपी खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में