पूर्व अमीर के निधन पर शोक जताने के लिये शहबाज शरीफ कतर रवाना
पूर्व अमीर के निधन पर शोक जताने के लिये शहबाज शरीफ कतर रवाना
इस्लामाबाद, 13 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सोमवार को कतर के एक दिन के दौरे पर रवाना हुए जहां वह वहां के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे।
कतर ने रविवार को घोषणा की थी कि 74 वर्षीय पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन हो गया है। उन्होंने वर्ष 1995 से 2013 तक देश का नेतृत्व किया था।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, उप प्रधानमंत्री इसहाक डार, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शहबाज के साथ इस दौरे पर गए हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात करेंगे और पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।’’
भाषा रंजन नरेश
नरेश

Facebook


