चिली में नौसेना अधिकारी की कार बाजार में घुसी, कई लोगों की मौत

चिली में नौसेना अधिकारी की कार बाजार में घुसी, कई लोगों की मौत

चिली में नौसेना अधिकारी की कार बाजार में घुसी, कई लोगों की मौत
Modified Date: July 13, 2026 / 09:09 am IST
Published Date: July 13, 2026 9:09 am IST

सैंटियागो, 13 जुलाई (एपी) चिली की नौसेना के एक सदस्य की निजी कार रविवार को तटीय शहर वीना डेल मार के एक खुले बाजार में घुस गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए। चिली की नौसेना ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक फुटेज में कार को बाजार की दुकानों में घुसते हुए देखा जा सकता है। अन्य वीडियो में चालक को पुलिसकर्मी एक पुलिस वाहन तक ले जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि गुस्साए लोग उसके पीछे दौड़ रहे हैं।

नौसेना ने अपने बयान में कहा, ‘‘इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोगों को अलग-अलग स्तर की गंभीर चोटें आयी हैं।’’

नौसेना ने कहा कि वह हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।

हालांकि, नौसेना ने मृतकों की आधिकारिक संख्या नहीं बताई, लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है।

चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि इस हादसे से पूरा देश दुखी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता के लिए सभी सरकारी संस्थान काम कर रहे हैं और इस हादसे के लिए जवाबदेही तय की जाएगी।’’

एपी गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में