उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में हिंसा के बाद शिया-सुन्नी मुस्लिम जनजातियां संघर्ष विराम पर सहमत

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में हिंसा के बाद शिया-सुन्नी मुस्लिम जनजातियां संघर्ष विराम पर सहमत

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में हिंसा के बाद शिया-सुन्नी मुस्लिम जनजातियां संघर्ष विराम पर सहमत
Modified Date: November 24, 2024 / 10:58 pm IST
Published Date: November 24, 2024 10:58 pm IST

पेशावर, 24 नवंबर (एपी) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में शिया और सुन्नी मुस्लिम जनजातियों ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

कुछ दिन पहले घात लगाकर किए गए हमले में शिया समुदाय के 42 लोग मारे गए थे। बृहस्पतिवार को कुर्रम जिले में काफिले पर हुए हमले के बाद हिंसा भड़क उठी जिसमें दोनों समुदायों के दर्जनों लोग मारे गए।

खैबर पख्तूनख्वा सरकार के प्रवक्ता मुहम्मद अली सैफ ने बताया कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल द्वारा सुन्नी और शिया बुजुर्गों के साथ बातचीत के बाद दोनों समुदाय सात दिन के संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने बंदी बनाए गए लोगों की अदला-बदली करने और मृतकों के शव लौटाने पर भी सहमति जताई।’’ बंदी बनाए गए लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं।

दोनों समुदाय आम तौर पर शांतिपूर्ण तरीके से साथ रहते हैं, लेकिन खासकर कुर्रम में तनाव बना हुआ है। इस क्षेत्र में सांप्रदायिक संघर्ष का इतिहास रहा है, जहां आतंकवादी समूह पहले भी शिया अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते रहे हैं, लेकिन मौजूदा हिंसा भूमि विवाद से जुड़ी है। बृहस्पतिवार को काफिले पर हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।

एपी आशीष संतोष

संतोष


लेखक के बारे में