हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में समावेशी विकास पर श्रीकांत शिंदे ने पूरा किया पाठ्यक्रम, प्रमाणपत्र मिला

हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में समावेशी विकास पर श्रीकांत शिंदे ने पूरा किया पाठ्यक्रम, प्रमाणपत्र मिला

हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में समावेशी विकास पर श्रीकांत शिंदे ने पूरा किया पाठ्यक्रम, प्रमाणपत्र मिला
Modified Date: May 2, 2026 / 01:00 am IST
Published Date: May 2, 2026 1:00 am IST

वाशिंगटन, एक मई (भाषा) शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित हार्वर्ड केनैडी स्कूल में नीति निर्माताओं के लिए आयोजित विकास और समावेशी वृद्धि की रणनीतियों पर आधारित अल्पकालिक पाठ्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

तीन बार के लोकसभा सदस्य शिंदे ने कहा कि सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम का उनका मुख्य उद्देश्य वैश्विक सर्वोत्तम परंपराओं को महाराष्ट्र और भारत के जमीनी स्तर की वास्तविकताओं के अनुरूप समझना और अपनाना था।

उन्होंने कहा, “हार्वर्ड केनैडी स्कूल में समावेशी विकास की रणनीतियों पर कार्यकारी पाठ्यक्रम पूरा किया। महाराष्ट्र दिवस पर यह प्रमाणपत्र प्राप्त करना इसे और भी विशेष बनाता है।”

भाषा रवि कांत रवि कांत सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में