पाकिस्तान में सिख व्यक्ति लापता

पाकिस्तान में सिख व्यक्ति लापता

पाकिस्तान में सिख व्यक्ति लापता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: April 1, 2021 10:56 am IST

पेशावर, एक अप्रैल (भाषा) उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के पेशावर शहर में बुधवार रात से एक सिख व्यक्ति लापता है और पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेशावर कैंटोनमेंट के गुलबर्ग इलाके से अविनाश सिंह नाम का व्यक्ति लापता है, जो करीब 20-25 साल का है। लापता व्यक्ति के भाई परविंदर सिंह ने वेस्ट कैंटोनमेंट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शहर पुलिस के प्रमुख अहसान अब्बास ने तत्काल पुलिस अधीक्षक (कैंटोनमेंट) ताहिर शाह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। अधिकारियों ने बताया कि जांच टीम ने सिख व्यक्ति के मेबाइल डेटा जमा कर लिए हैं और पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

भाषा स्नेहा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में