सिंगापुर ने विदेशी कर्मचारियों से जुड़ी अपनी नीति का विस्तार किया, नये ‘वर्क पास’ जारी करेगा

सिंगापुर ने विदेशी कर्मचारियों से जुड़ी अपनी नीति का विस्तार किया, नये ‘वर्क पास’ जारी करेगा

सिंगापुर ने विदेशी कर्मचारियों से जुड़ी अपनी नीति का विस्तार किया, नये ‘वर्क पास’ जारी करेगा
Modified Date: March 3, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: March 3, 2026 8:34 pm IST

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, तीन मार्च (भाषा) सिंगापुर ने मंगलवार को विदेशी श्रमिकों से जुड़ी अपनी नीति के विस्तार की घोषणा की, जिसके तहत सितंबर से भारत सहित अन्य देशों के श्रमिकों के लिए सेवा क्षेत्र की आठ नौकरियां खोली जाएंगी और उभरती प्रौद्योगिकियों में वैश्विक प्रतिभा को आकर्षित करने के लिए 2027 से एक नया ‘वर्क पास’ शुरू किया जाएगा।

श्रम मंत्री टैन सी लेंग ने कहा कि सामाजिक, खाद्य और हवाई परिवहन सेवाओं में आठ पेशों को सितंबर से गैर-पारंपरिक स्रोत (एनटीएस) व्यवसाय सूची में जोड़ा जाएगा, जिससे बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, भारत, लाओस, म्यांमा, फिलीपीन, श्रीलंका और थाईलैंड के ‘वर्क परमिट’ धारकों को इन सेवाओं में नियुक्त किया जा सकेगा।

इन सेवाओं में बच्चों की देखभाल करने वाले या शिशु देखभालकर्ता, सामाजिक सेवाओं में शिक्षक और सहायक अध्यापक तथा कसाई और मछली विक्रेता जैसे खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले, खाद्य या पेय पदार्थ विक्रेताओं के सहायक, रसोई सहायक के अलावा ‘केबिन क्रू’ शामिल हैं।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस कदम से कंपनियों को उन विदेशी श्रमिकों को मदद मिलेगी, जो वेतनमान और पात्रता वेतन पर आधारित ‘वर्किंग पास’ में से एक ‘एस पास’ में आगामी वृद्धि के कारण काम से हटाये गए हैं, लेकिन जिन्हें उनके मूल देश के प्रतिबंधों के कारण वर्क परमिट पर नहीं रखा जा सकता।

भाषा सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में