उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में छह उग्रवादी ढेर
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में छह उग्रवादी ढेर
पेशावर, 20 सितंबर (भाषा) उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में रविवार को सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में छह उग्रवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह अभियान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में हंगू-टाल रोड पर चलाया गया।
पुलिस के अनुसार, इलाके में उग्रवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया और इस दौरान हुई भीषण मुठभेड़ में छह उग्रवादी मारे गए।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उग्रवादियों की गोलीबारी की चपेट में आने से एक सैन्य वाहन में भी आग लग गई।
सूत्रों के अनुसार, अभियान में दो सुरक्षा कर्मियों की भी मौत हुई है हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को मौके पर भेजा गया और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


