कुवैत के उस इलाके में धुआं देखा गया जहां अमेरिकी दूतावास स्थित है: प्रत्यक्षदर्शी

कुवैत के उस इलाके में धुआं देखा गया जहां अमेरिकी दूतावास स्थित है: प्रत्यक्षदर्शी

कुवैत के उस इलाके में धुआं देखा गया जहां अमेरिकी दूतावास स्थित है: प्रत्यक्षदर्शी
Modified Date: March 2, 2026 / 12:13 pm IST
Published Date: March 2, 2026 12:13 pm IST

दुबई, दो मार्च (एपी) कुवैत के उस इलाके में सोमवार को धुआं उठता देखा गया जहां अमेरिकी दूतावास स्थित है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह दावा किया।

इससे पहले इलाके में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को दूतावास से दूर रहने की सलाह दी गई थी।

कुवैत में अमेरिकी दूतावास के पास रहने वाले मिस्र के श्रमिक अयमान मोआद ने बताया कि उसने सोमवार को इलाके में धुआं देखा।

हालांकि, अयमान को यह जानकारी नही थी कि क्या यह हमला विशेष रूप से उस दूतावास को निशाना बनाकर किया गया था।

इससे पहले, अमेरिका ने वहां मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और घरों के भीतर रहने की तत्काल चेतावनी जारी की थी। चेतावनी में बिना विस्तार से जानकारी दिए कहा गया था: ‘दूतावास न आएं।’

इसके अलावा दुबई में भी कुछ स्थानों पर सोमवार को विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं।

एपी

प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में