द.अफ्रीका : किम्बर्ली की हीरा खदान में मिट्टी और कीचड़ भर जाने से पांच लोग फंसे

द.अफ्रीका : किम्बर्ली की हीरा खदान में मिट्टी और कीचड़ भर जाने से पांच लोग फंसे

द.अफ्रीका : किम्बर्ली की हीरा खदान में मिट्टी और कीचड़ भर जाने से पांच लोग फंसे
Modified Date: February 19, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: February 19, 2026 3:41 pm IST

जोहानिसबर्ग, 19 फरवरी (एपी) दक्षिण अफ्रीका के किम्बर्ली शहर स्थित एक हीरा खदान में मिट्टी और कीचड़ भर जाने से, वहां काम कर रहे पांच खनिक अंदर फंस गए। खदान प्रबंधन और एक श्रमिक संगठन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘कांग्रेस ऑफ साउथ अफ्रीकन ट्रेड यूनियन’ ने बताया कि खनिक मंगलवार तड़के से जमीन से लगभग 800 मीटर नीचे फंसे हुए हैं।

खदान का संचालन करने वाली कंपनी के महाप्रबंधक हावर्ड मार्सडेन ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रसारक ‘दक्षिण अफ्रीकी प्रसारण निगम’ (एसएबीसी) को बताया कि बचाव दल खदान से पानी निकाल रहा है। इसके साथ ही एक अन्य टीम उस स्थान तक ड्रिलिंग कर रही है जहां खनिकों के फंसे होने की आशंका है, ताकि उनसे संपर्क स्थापित किया जा सके या उनके जीवित होने के संकेत मिल सकें।

यह खदान मध्य दक्षिण अफ्रीका के किम्बर्ली शहर में स्थित है, जो हीरा खदानों के लिए प्रसिद्ध है।

एपी

राखी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में