श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने ईंधन भेजने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने ईंधन भेजने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने ईंधन भेजने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया
Modified Date: March 29, 2026 / 07:10 pm IST
Published Date: March 29, 2026 7:10 pm IST

कोलंबो, 29 मार्च (भाषा)श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति में उत्पन्न व्यवधान के बीच भारत द्वारा तेल से भरा टैंकर भेजने के लिए रविवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के स्थानीय संचालन, लंका आईओसी (एलआईओसी) के माध्यम से आपातकालीन सहायता के रूप में, 20,000 मीट्रिक टन डीजल और 18,000 मीट्रिक टन पेट्रोल सहित 38,000 मीट्रिक टन ईंधन की एक खेप शनिवार को कोलंबो पहुंची।

दिसानायके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रविवार को एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुछ दिन पहले मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण श्रीलंका में ईंधन आपूर्ति में हो रही दिक्कतों के बारे में बात की थी। भारत के त्वरित सहायता के लिए आभारी हूं। कल 38,000 मीट्रिक टन ईंधन कोलंबो पहुंचा।’’

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

द्विपीय देश ने जमाखोरी और लंबी कतारों को रोकने के लिए 15 मार्च से ईंधन पर कोटा नियम लागू किया था।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में