श्रीलंका के राष्ट्रपति ने तमिल दलों के नेताओं से मुलाकात की

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने तमिल दलों के नेताओं से मुलाकात की

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने तमिल दलों के नेताओं से मुलाकात की
Modified Date: December 21, 2023 / 10:53 pm IST
Published Date: December 21, 2023 10:53 pm IST

कोलंबो, 21 दिसंबर (भाषा) श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को तमिल राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की और देश के उत्तरी एवं पूर्वी प्रांतों में लोगों के लिए भूमि अधिकार के प्रावधान और पुनर्वास तथा सुलह से संबंधित कानूनों के कार्यान्वयन समेत महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की।

श्रीलंका की मुख्य तमिल पार्टी तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) अपने लंबित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दबाव डाल रही है, जिसमें कठोर आतंकवाद रोधी कानून के तहत जेल में बंद तमिल कैदियों की रिहाई का मुद्दा भी शामिल है।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, “चर्चा विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों पर केंद्रित थी, जिसमें श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में लोगों के लिए भूमि अधिकार के प्रावधान और पुनर्वास व सुलह से संबंधित कानूनों के कार्यान्वयन और भारत में शरणार्थी शिविरों में श्रीलंकाई लोगों के सामने आने वाली चुनौतियां शामिल थीं।”

भाषा जोहेब रंजन

रंजन


लेखक के बारे में