श्रीलंका: पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और बेटे से अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की पूछताछ

श्रीलंका: पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और बेटे से अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की पूछताछ

श्रीलंका: पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और बेटे से अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की पूछताछ
Modified Date: February 3, 2026 / 09:05 pm IST
Published Date: February 3, 2026 9:05 pm IST

कोलंबो, तीन फरवरी (भाषा) श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और बेटे से मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे से 2015 में उनके नेतृत्व वाली एक संस्था से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पूछताछ की गई।

अधिकारियों ने बताया कि विपक्षी सांसद नमल राजपक्षे से अंडरवर्ल्ड डॉन केहलबद्दारा पद्मे से कथित संबंधों के बारे में पूछताछ की गई।

पद्मे को 2025 के मध्य में प्रत्यर्पण के तहत दुबई से लाया गया था।

पुलिस ने बताया कि मां-बेटे से आपराधिक अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

नमल की श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के समर्थक पूछताछ के दौरान राजपक्षे परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए सीआईडी ​​कार्यालय के बाहर जमा हुए।

नमल ने बाद में एक बयान जारी करके कहा कि सीआईडी की पूछताछ सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) सरकार द्वारा चलाए जा रहे राजनीतिक उत्पीड़न अभियान का हिस्सा है।

नमल, महिंदा राजपक्षे के सबसे बड़े बेटे हैं।

महिंदा राजपक्षे ने एक दशक तक राष्ट्रपति के रूप में श्रीलंका की राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखा था।

नमल ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही है।

उन्होंने कहा, “जब कोई सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रहती है और जनता को निराश करती है, तो वह विरोधियों को निशाना बनाकर व उन्हें पीड़ित करके अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश करती है। झूठ, गलत सूचना, भ्रष्टाचार और टूटे वादों को हम पर हमला करके नहीं छिपाया जा सकता।”

नमल ने अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘उनकी उपस्थिति, साहस और विश्वास ने हमें सबसे कठिन समय में शक्ति प्रदान की’।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में