स्टॉर्मर ने पद पर बने रहने का संकल्प दोहराया
स्टॉर्मर ने पद पर बने रहने का संकल्प दोहराया
लंदन, 12 मई (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टॉर्मर ने मंगलवार को इस्तीफा देने के दबाव के बावजूद पद पर बने रहने के अपने संकल्प को दोहराया।
स्टॉर्मर ने कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि पिछले सप्ताह ब्रिटेन भर में हुए स्थानीय चुनावों में उनकी मध्य-वामपंथी लेबर पार्टी को मिली करारी हार की जिम्मेदारी वह लेते हैं, लेकिन वह संघर्ष जारी रखेंगे।
स्टॉर्मर ने कहा कि नेता को हटाने की एक प्रक्रिया होती है और वह शुरू नहीं हुई है।
उन्होंने कहा, ‘‘देश चाहता है कि हम शासन करें। मैं वही कर रहा हूं और हमें वही करना चाहिए।’’
राजनीतिक उथल पुथल के बीच स्टॉर्मर के एक मंत्रिमंडलीय सहयोगी ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
आवास, समुदाय और स्थानीय सरकार मंत्री मियाता फ़ानबुलेह ने इस्तीफा दे दिया और स्टॉर्मर से ‘‘देश के लिए सही काम करने’’ और पद छोड़ने के लिए एक वक्त निर्धारित करने का आग्रह किया।
फ़ानबुलेह ने कहा कि उन्हें अपनी सेवा पर गर्व है, लेकिन सरकार ने उस दूरदर्शिता और गति के साथ काम नहीं किया जिसका जनादेश मतदाताओं ने दिया था।
उन्होंने कहा, ‘‘न ही हमने लेबर पार्टी के रूप में शासन किया जो अपने मूल्यों के बारे में स्पष्ट और अपने दृढ़ विश्वास पर कायम रहती है।’’
एपी शोभना मनीषा
मनीषा

Facebook


