काहिरा, 24 फरवरी (एपी) सूडानी अर्धसैनिक बलों द्वारा दारफुर के एक आदिवासी नेता के गढ़ में किये गए हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए। चिकित्सकों के एक संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश में जारी संघर्ष पर नजर रख रहे ‘सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क’ के अनुसार, सोमवार को अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) ने उत्तरी दारफुर प्रांत के मिस्तरिहा शहर में जमकर उत्पात मचाया।
यह शहर अरब कबीले के नेता मूसा हिलाल का गढ़ है, जो अर्धसैनिक आरएसएफ के अधिकांश सदस्यों की तरह ही रिजेइगात अरब कबीले से संबंध रखते हैं।
चिकित्सकों के संगठन ने बताया कि हमले में 10 महिलाओं सहित कम से कम 39 लोग घायल हुए हैं।
एपी सुभाष दिलीप
दिलीप