पाकिस्तान में आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा चौकी पर हमला किया, दो सैनिकों की मौत
पाकिस्तान में आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा चौकी पर हमला किया, दो सैनिकों की मौत
पेशावर, पांच जुलाई (एपी) पाकिस्तान के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में स्थित एक सुरक्षा चौकी पर बुधवार को हुए आत्मघाती हमले में कम से कम दो सैनिकों और 10 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में 14 अन्य लोग घायल हुए हैं।
अफगानिस्तान की सीमा से जुड़े खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मिरान शाह कस्बे में यह घटना हुई। यह इलाका तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के नाम से मशहूर आतंकवादी पाकिस्तान तालिबान समूह का गढ़ हुआ करता था।
पुलिस के एक अधिकारी राशिद खान ने बताया कि हमले में कम से कम 14 आम नागरिक और कुछ सैनिक भी घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल हमलावर के आकाओं को खोज रहे हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘कम से कम दो सैनिक और 10 वर्ष का बच्चा मोहम्मद कासिम शहीद हो गए हैं।’’
सेना की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
अभी तक किसी व्यक्ति या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
एपी अर्पणा माधव
माधव

Facebook


