स्वीडन के स्कूल में तलवार लेकर घुसा हमलावर, हमले में तीन लोग घायल

स्वीडन के स्कूल में तलवार लेकर घुसा हमलावर, हमले में तीन लोग घायल

स्वीडन के स्कूल में तलवार लेकर घुसा हमलावर, हमले में तीन लोग घायल
Modified Date: August 22, 2026 / 01:08 am IST
Published Date: August 22, 2026 1:08 am IST

बर्लिन, 21 अगस्त (एपी) मध्य स्वीडन के एक स्कूल में शुक्रवार को तलवार लेकर घुसे एक हमलावर ने कम से कम तीन लोगों को घायल कर दिया और बाद में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर प्रशासन ने बताया कि यह हमला राजधानी स्टॉकहोम के उत्तर-पश्चिम में स्थित फागरस्टा शहर के ब्रिनेल स्कूल में हुआ। हमलावर के ऐसा करने के मकसद के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

वास्टमानलैंड काउंटी (जिसमें फागरस्टा भी शामिल है) के प्रेस अधिकारी एरिक बर्गमैन ने बताया कि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए और एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जा रहा था। बर्गमैन ने कहा कि शुक्रवार को अपर सेकेंडरी स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और वहां लगभग 400 से 500 छात्र मौजूद थे।

पुलिस प्रवक्ता पेले वामस्टैड ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

वामस्टैड ने कहा कि अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएंगी।

एपी शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में