होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के निकट टैंकर पर हमला : ब्रिटिश सेना

होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के निकट टैंकर पर हमला : ब्रिटिश सेना

होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के निकट टैंकर पर हमला : ब्रिटिश सेना
Modified Date: July 17, 2026 / 12:58 pm IST
Published Date: July 17, 2026 12:58 pm IST

दुबई, 17 जुलाई (एपी) ब्रिटिश सेना ने शुक्रवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर ओमान के सबसे निकट वाले समुद्री मार्ग से गुजर रहे एक टैंकर पर हमला किया गया।

ब्रिटेन के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (यूकेएमटीओ) केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला शुक्रवार तड़के हुआ, जिसमें एक प्रक्षेपास्त्र टैंकर से टकराया।

केंद्र ने बताया कि हमले में टैंकर के बाईं हिस्से को मामूली क्षति पहुंची।

उसने कहा, ‘‘चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और सभी का पता लगा लिया गया है। पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है तथा पोत अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ रहा है।’’

ईरान ओमान के निकट इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले टैंकरों पर हमले करता रहा है। हालांकि, इस घटना के संबंध में ईरान की ओर से तत्काल किसी हमले की पुष्टि नहीं की गई।

एपी गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में