जापान में शाही परिवार में केवल पुरुष उत्तराधिकार को मजबूत करने वाला संशोधित कानून पारित

जापान में शाही परिवार में केवल पुरुष उत्तराधिकार को मजबूत करने वाला संशोधित कानून पारित

जापान में शाही परिवार में केवल पुरुष उत्तराधिकार को मजबूत करने वाला संशोधित कानून पारित
Modified Date: July 17, 2026 / 09:36 am IST
Published Date: July 17, 2026 9:36 am IST

तोक्यो, 17 जुलाई (एपी) जापान की संसद ने शुक्रवार को 19वीं सदी के शाही परिवार कानून में एक ऐतिहासिक संशोधन पारित किया। इस संशोधन में यह स्पष्ट किया गया है कि केवल पुरुष उत्तराधिकार ही सम्राट बन सकते हैं।

इस कानून के लागू होने से आशंका जताई जा रही है कि इससे पहले से ही घट रहे जापान के शाही परिवार का भविष्य संकट में पड़ सकता है।

इन बदलावों में भविष्य के उत्तराधिकारी पैदा करने के लिए दूर के पुरुष रिश्तेदारों को गोद लेना और राजकुमारियों को आम लोगों से शादी करने के बाद भी अपना शाही दर्जा बनाए रखने की इजाजत देना शामिल है।

सम्राट नारुहितो की 24 साल की बेटी राजकुमारी आइको बहुत लोकप्रिय हैं और कई जापानी चाहते हैं कि वही उनकी उत्तराधिकारी बनें। महिला होने के कारण राजकुमारी आइको इसके लिए पात्र नहीं हैं।

जापान में उत्तराधिकार के लिए सिर्फ पुरुषों को ही चुने जाने के नियम का मतलब है कि सम्राट के किशोर भतीजे और उत्तराधिकार की कतार में दूसरे नंबर पर मौजूद राजकुमार हिसाहितो ही संभवत: अगले उत्तराधिकारी बनेंगे।

एपी सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में