भारत और रूस के सहयोग से बनी बॉलीवुड शैली की फिल्म एक अप्रैल को रिलीज होगी

भारत और रूस के सहयोग से बनी बॉलीवुड शैली की फिल्म एक अप्रैल को रिलीज होगी

भारत और रूस के सहयोग से बनी बॉलीवुड शैली की फिल्म एक अप्रैल को रिलीज होगी
Modified Date: March 28, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: March 28, 2026 7:30 pm IST

(विनय शुक्ला)

मॉस्को, 28 मार्च (भाषा) भारत में शत प्रतिशत फिल्मांकित गीत और नृत्य से भरपूर बॉलीवुड शैली में तैयार हास्य फिल्म एक अप्रैल को रूस में प्रदर्शित होगी।

प्रवर्तकों ने बताया कि रूस-भारत द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ‘पर्सिमोन ऑफ माय लव’ सोवियत युग के बाद पहली पूर्ण फिल्म है जो दोनों देशों के बीच एक ऐतिहासिक सिनेमाई साझेदारी को पुनर्जीवित करती है।

चर्चित फिल्म निर्माता मारियस वेइसबर्ग द्वारा निर्देशित, बॉलीवुड शैली की इस फिल्म में दिग्गज कलाकार डेमिस करिबिदिस और मिखाइल गलुस्त्यान मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में आदिला रागिमोवा ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं।

प्रसिद्ध रूसी सितारे करिबिदिस और गलुस्त्यान, रामाश और शमर नाम के दो भाइयों की भूमिका निभा रहे हैं। यह दो भाइयों की कहानी है जिनमें एक पुलिसवाला है, जबकि दूसरा गुंडा है।

फिल्म के शीर्षक का हिंदी में अथ है, ‘‘मेरे प्रेम के राजा’’ है। इसकी शूटिंग पिछले मार्च में राजस्थान के उदयपुर के महलों और मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई दर्शनीय स्थलों सहित विभिन्न भारतीय शहरों में की गई थी।

भाषा

धीरज संतोष संतोष

संतोष


लेखक के बारे में