कांगो में इबोला वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या पांच हजार से अधिक हुई
कांगो में इबोला वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या पांच हजार से अधिक हुई
बुनिया (कांगो), 19 अगस्त (एपी) कांगो में इबोला वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई है। स्वास्थ्यकर्मियों ने संक्रमण के बढ़ने को लेकर चेतावनी दी है।
बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश के दूरदराज के क्षेत्रों में यह संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि इसे रोकने की तमाम कोशिशें अब नाकाफी साबित हो रही हैं।
कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक इबोला वायरस संक्रमण के 5,021 मामले सामने आए हैं और रविवार तक 2,378 लोगों की मौत हो चुकी है।
कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक 5,021 मामले सामने आए थे जिनमें 2,378 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह संक्रमण इतिहास में किसी भी अन्य संक्रमण की तुलना में अधिक तेजी से फैला है। वर्ष 2014 से 2016 के बीच इस संक्रमण का प्रकोप अब तक का सबसे घातक था जिसमें 11,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
एपी सुरभि देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


