Public Holidays August 2026: 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर में भी नहीं होगा काम, जानें क्या है वजह

Public Holidays August 2026: 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर में भी नहीं होगा काम, जानें क्या है वजह

Public Holidays August 2026: 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर में भी नहीं होगा काम, जानें क्या है वजह

Public Holidays August 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: August 19, 2026 / 02:25 pm IST
Published Date: August 19, 2026 2:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईद-ए-मिलाद की छुट्टी
  • रक्षाबंधन अवकाश
  • स्कूल-कॉलेज बंद

नई दिल्ली: Public Holidays August 2026 अगस्त का आधा महीना निकल चुका है और अब महीने का दूसरा हाफ शुरू हो गया है। वैसे तो त्योहारों और छुट्टियों के लिहाज से इस महीने को खास माना जाता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण दिन और त्योहार पड़ते हैं। (Public Holiday News) इस महीने स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को कई दिनों की छुट्टियां मिलती हैं। तो वहीं सरकारी कर्मचारी और नौकरीपेशा लोगों को भी त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलता है। अगर आप भी छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।

Public Holidays August 2026 दरअसल, अगस्त 2026 में हरेली, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहार हैं। हरेली, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का आनंद लोग ले चुके हैं। जिसके बाद अब ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और रक्षाबंधन की छुट्टी (Raksha Bandhan Boliday) मिलनी बाकी है। इन पर्वों के कारण स्कूलों में 2 दिन की छुट्टियां रहेंगी। वहीं, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। (Public Holiday 2026)

इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश (Public Holiday List 2026)

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की छुट्टी

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद है। इस दिन को पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष नमाज, दुआ और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगी।

28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन स्कूल कॉलेज, बैंक और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।