Former MLA Passes Away: नहीं रहें पूर्व विधायक रमेश.. अस्पताल में इलाज के दौरान थमी साँसे तो रो पड़ा पूरा गाँव, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार

विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश उरांव का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पैतृक गांव में हैं।

Former MLA Passes Away: नहीं रहें पूर्व विधायक रमेश.. अस्पताल में इलाज के दौरान थमी साँसे तो रो पड़ा पूरा गाँव, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार

Former MLA Ramesh Oraon Passes Away || Image- Social Media File

Modified Date: August 19, 2026 / 02:13 pm IST
Published Date: August 19, 2026 2:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूर्व विधायक रमेश उरांव का निधन
  • कोलकाता में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
  • 20 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

लोहरदगाः विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह श्रीराम समिति के मुख्य संरक्षक रमेश उरांव का आकस्मिक निधन हो गया है। (Former MLA Ramesh Oraon Passes Away) उन्होंने 18 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से लोहरदगा समेत विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कोलकाता के अस्पताल में चल रहा था इलाज

बताया गया कि रमेश उरांव की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब थी और उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। आखिरकार मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

बुधवार को पैतृक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

निधन के बाद रमेश उरांव का पार्थिव शरीर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव अर्रू लाया जाएगा। अर्रू गांव सेन्हा प्रखंड, लोहरदगा जिले में स्थित है। (Former MLA Ramesh Oraon Passes Away) पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में समर्थकों और ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है।

20 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय रमेश उरांव का अंतिम संस्कार 20 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे उनके पैतृक आवास ग्राम अर्रू में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

रमेश उरांव के निधन से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा शोक है। (Former MLA Ramesh Oraon Passes Away) लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है और उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला

उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास

ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई

भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन

सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown