टीवी एंकर ने न्यूज पढ़ते हुए कह दिया हमें सैलरी नहीं मिली है, चैनल ने बताया शराबी तो एंकर ने किया पलटवार

टीवी एंकर ने न्यूज पढ़ते हुए कह दिया हमें सैलरी नहीं मिली है, चैनल ने बताया शराबी तो एंकर ने किया पलटवार

टीवी एंकर ने न्यूज पढ़ते हुए कह दिया हमें सैलरी नहीं मिली है, चैनल ने बताया शराबी तो एंकर ने किया पलटवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: June 25, 2021 8:43 am IST

जाम्बिया । एक टीवी न्यूज एंकर ने लाइव के दौरान सैलरी ना मिलने की बात कह दी। इसके बाद हंगामा मच गया। KBN टीवी से जुड़े इस एंकर का नाम कबिंदा कलीमिना है। बीते शनिवार को कबिंदा टीवी पर न्यूज पढ़ रहे थे, तभी उन्होंने वेतन न मिलने की बात करके सबको हैरत में डाल दिया । देखते ही देखते ये वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो गया है।

कबिंदा कलीमिना KBN टीवी का लाइव कार्यक्रम होस्ट कर रहे थे। कबिंदा ने हैडलाइन पढ़ने के बाद एक गहरी सांस लेकर वेतन न मिलने की बात कह कर अपनी परेशानी सबके सामने बया बता दी। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके सहकर्मियों को चैनल ने वेतन नहीं दिया है। कबिंदा ने चैनल प्रबंधन से मांग की कि वेतन दिलाया जाए।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में होगी डेल्टा+ वेरिएंट सैंपल की जांच, अब तक दो मरीजों …

शनिवार को समाचार पढ़ने के दौरान कबिंदा कलीमिना ने पहले दर्शकों का अभिवादन किया, फिर हैडलाइन पढ़ीं, इसके बाद वो अचानक सैलरी की बात करने लगे, कबिंदा ने कहा, ‘खबरों के इतर लेडीज एंड जेंटलमैन, हम भी इंसान हैं और हमें भी सैलरी मिलना चाहिए। दुर्भाग्यवश KBN ने हमें अभी तक भुगतान नहीं किया है’।अपने साथियों की बात भी उन्होंने की, कबिंदा ने कहा कि मुझे और शेरोन सहित किसी को भी सैलरी नहीं मिली है। कबिंदा के इतना कहते ही लाइव चैनल को तत्काल बंद दूसरा कार्यक्रम शुरु कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- सत्ता और संगठन में समन्वय बैठक जारी, सीएम शिवराज ने कहा- सभी योजनाओ…

KBN टीवी के CEO कैनेडी माम्ब्वे ने एंकर कबिंदा कलीमिना के आरोपों को गलत बताया है। अपनी फेसबुक पोस्ट में कैनेडी ने उल्टा कबिंदा कलीमिना पर ही शराब पीकर शो करने का आरोप लगाया है। कैनेडी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी कि आखिर कैसे किसी पार्ट -टाइम एंकर को के नशे में लाइव शो करने दिया गया। माम्ब्वे ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाता है उस पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- SBI के बैंक मैनेजर के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मामला, तीन सालों में …

CEO कैनेडी के आरोपों पर कबिंदा ने पलटवार किया है। कबिंदा ने पूछा कि यदि वह शराब के नशे में होते तो क्या बाकी शो होस्ट कर पाते। काबिंदी ने कहा, ‘मैंने उस दिन तीन शो होस्ट किए, तब किसी को नहीं लगा कि मैं नशे में हूं। जैसे ही मैंने वेतन की बात की, मुझे नशे में बता दिया गया’। उन्होंने कहा कि मुझे लाइव ऐसा करना पड़ा, क्योंकि अधिकांश कर्मचारी इस बारे में बोलने से डरते हैं।


लेखक के बारे में